UP Lucknow, धार्मिक और जाति द्वेष के आधार पे तय होगी अपराधियों पर कारवाई,....


यूपी: क्या धार्मिक और जाति द्वेष के आधार पे तय होगी अपराधियों पर कारवाई, सद्भावना चलेगी या बुलेट ट्रेन (बुलडोजर)

अपराधियों के बढ़ते हौसले के पीछे कहीं धार्मिक और जाति द्वेष भावना से तय होती कानूनी व्यवस्था तो नहीं ❓

6AM न्यूज टाइम्स नेटवर्क , Published by : रविन्द्र यादव, 9415461079, Updated by: Wed, 03 Aug, 2024, 06:05 PM IST


6AM न्यूज टाइम्स लखनऊ।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सब से सुरक्षित समझें जाने वाले गोमती नगर एरिया में दिनदहाड़े खुलेआम युवती के साथ अभद्रता मामले में प्रियांशु शर्मा, अर्जुन अग्रहरि, अभिषेक तिवारी, कृष्णकांत गुप्ता, अमन गुप्ता, आशीष सिंह, रतन गुप्ता, विकास भंडारी, विराज साहू, अभिषेक साहू, आदि गिरफ्तार...


पवन यादव एवं मोहम्मद अरबाज के नाम पर रोने-धोने वाले। शर्मा, तिवारी, अग्रहरि , गुप्ता, सिंह के नाम पर जाति जाति द्वेष विधानसभा, स्ट्रीट मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर बेशर्मी भरी खामोशी❓

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लखनऊ के गोमतीनगर में बारिश के बाद हुई शर्मशार करने वाली घटना पर गहरी नाराजगी के बाद डीसीपी पूर्वी, एडीसीपी पूर्वी, एसीपी गोमतीनगर को हटा दिया गया। वहीं, गोमतीनगर इंस्पेक्टर समेत अंबेडकर पार्क चौकी के सभी पुलिसकर्मी (दो दरोगा व दो सिपाही) निलंबित कर दिए गए। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट अराजकतत्वों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पांच टीमें लगाई गई थीं।

कारवाई के नाम पर खानापूर्ति नहीं तो क्या हैं। 


वीडियो में आपको करीब 100 से ज्यादा लोग दिखेंगे। फिर गिरफ्तारी सिर्फ 19/20 लोगों की ही क्युं।

इतने लोगों में मुख्यमंत्री योगी को केवल पवन यादव और अरबाज पर बुलेट ट्रेन चलाना है।

पहले दिन हुईं गिरफ्तारी : पवन यादव और अरबाज पर बुलेट ट्रेन चलाने का दावा। 

तिवारी, शर्मा, अग्रहरि, गुप्ता, सिंह, भंडारी, साहू जैसे नामों के सामने आने के बाद सद्भावना या बुलेट ट्रेन (बुलडोजर) कारवाई के दावे हुए फेल। 

बृहस्पतिवार को...

अभिषेक तिवारी, प्रियांशु शर्मा, विराज साहू, अर्जुन अग्रहरि, रतन गुप्ता, अमन गुप्ता, अनिल कुमार, आशीष सिंह, विकास भंडारी, मनीष कुमार सरोज, कृष्णकांत गुप्ता, जयकिशन और अभिषेक साहू गिरफ्तार किये गए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2),3(5), 272,285 और 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने/ लज्जाभंग संबंधी) बीएनएस 2023 के तहत रिपोर्ट दर्ज की।

सबसे ज़्यादा दुर्भाग्य की बात तब होती है जब हुक्मरान ही अपनी प्रजा से धार्मिक और जातिगत तौर पर भेदभाव करने लगें।

लेकिन अफ़सोस आरोपियों का नाम बताने वालों को मात्र दो ही नाम दिखाई दिए। ❓

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमतीनगर छेड़खानी मामले में दो आरोपितों के नाम विधानसभा में पढ़े जिनमें एक यादव था और दूसरा मुस्लिम! 

योगी ने इन्हें ‘सद्भावना’ वाला बताते हुए इन पर बुलेट ट्रेन चलाने का ऐलान किया। 

जबकि अब तक हिरासत में लिए गये आरोपितों की लिस्ट में तिवारी, शर्मा, साहू , सिंह, गुप्ता..सभी हैं❓

मुख्यमंत्री अगर आरोपितों के सरनेम से राजनीति का गंदा खेल खेलने लगे तो क्या कहेंगे❓


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने